Income Tax: क्या आपको पता है १० ऐसे देश जहा के लोग एक भी रूपया टैक्स नहीं देते, जाने कैसे चलती है इनकी इकोनॉमी

इस साल के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman)ने टैक्स को लेकर भी कई बदलाव किये है। लेकिन मिडल क्लास को पर्सनल टैक्स को लेकर जीतनी उम्मीदे बजट से थी उसपर बजट खरा उतरता नहीं दिखा। भारत में काफी ज्यादा पर्सनल टैक्स भरना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं की दुनिया में कई ऐसे देश भी हैं जिनमें सरकार जनता से कोई भी टैक्स नहीं वसूलती ? चलो देखते है दुनिया के ऐसे १० देश जहा कोई टैक्स नहीं देना पड़ता -

Excel News
3 Min Read
Tax by country

1. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) – एशिया

  • स्थान: मध्य पूर्व, पश्चिमी एशिया
  • आर्थिक स्थिति: UAE में सरकार नागरिकों से कोई डायरेक्ट टैक्स नहीं लेती। यहां की अर्थव्यवस्था वैट (VAT) जैसे इनडायरेक्ट टैक्स और तेल तथा पर्यटन से मजबूत होती है। कम टैक्स के कारण दुनियाभर के अमीर लोग यहां आकर बसना पसंद करते हैं।

2. बहरीन – एशिया

  • स्थान: मध्य पूर्व, पश्चिमी एशिया
  • आर्थिक स्थिति: बहरीन में भी लोगों से इनकम टैक्स नहीं वसूला जाता। यहां की अर्थव्यवस्था इनडायरेक्ट टैक्स से चलती है, जिससे छोटे व्यवसाय और स्टार्टअप को बढ़ावा मिलता है, और देश की आर्थिक स्थिति तेजी से बढ़ती है।

3. सऊदी अरब – एशिया

  • स्थान: मध्य पूर्व, पश्चिमी एशिया
  • आर्थिक स्थिति: यहां की सरकार इनडायरेक्ट टैक्स से ही अपनी आर्थिक व्यवस्था संचालित करती है। सऊदी अरब में भी जनता से इनकम या डायरेक्ट टैक्स नहीं लिया जाता है।

4. कतर – एशिया

  • स्थान: मध्य पूर्व, पश्चिमी एशिया
  • आर्थिक स्थिति: कतर में तेल से हुई आय से अर्थव्यवस्था चलती है। यहां भी नागरिकों से कोई टैक्स नहीं लिया जाता है। यह एक छोटा लेकिन समृद्ध देश है, जहां लोगों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत है।

5. मोनाको – यूरोप

  • स्थान: पश्चिमी यूरोप, भूमध्य सागर के किनारे
  • आर्थिक स्थिति: मोनाको की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर आधारित है। यहां की सरकार भी नागरिकों से कोई टैक्स नहीं लेती है।

6. कुवैत – एशिया

  • स्थान: मध्य पूर्व, पश्चिमी एशिया
  • आर्थिक स्थिति: यहां की अर्थव्यवस्था तेल पर निर्भर करती है। यहां की सरकार भी नागरिकों से कोई टैक्स नहीं लेती है।

7. बहामास – उत्तरी अमेरिका

  • स्थान: कैरिबियन, उत्तरी अमेरिका
  • आर्थिक स्थिति: बहामास में भी नागरिकों से कोई टैक्स नहीं लिया जाता है। यह देश अपनी अर्थव्यवस्था को पर्यटन के माध्यम से मजबूत करता है, जहां दुनियाभर के लोग घूमने आते हैं।

8. केमन आइलैंड्स – उत्तरी अमेरिका

  • स्थान: कैरिबियन, उत्तरी अमेरिका
  • आर्थिक स्थिति: केमन आइलैंड्स, जो उत्तर अमेरिका में स्थित है, यहां भी नागरिकों से कोई टैक्स नहीं लिया जाता है। यह देश भी पर्यटन से अच्छी आय प्राप्त करता है।

9. ओमान – एशिया

  • स्थान: मध्य पूर्व, पश्चिमी एशिया
  • आर्थिक स्थिति: ओमान में भी कुवैत और बहरीन की तरह नागरिकों से टैक्स नहीं लिया जाता। यहां की सरकार गैस और तेल बेचकर अपनी अर्थव्यवस्था चलाती है।

10. ब्रूनेई – एशिया

  • स्थान: दक्षिण पूर्व एशिया, बोर्नियो द्वीप पर
  • आर्थिक स्थिति: ब्रूनेई में भी तेल का भंडार है, जिसके कारण सरकार नागरिकों से कोई टैक्स नहीं लेती है।

Share This Article
Leave a comment